Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिंगां में आबादी के पास क्रशर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने डीसी ऊना से की कार्रवाई की मांग

Summer express/ऊना /राकेश-: ऊना जिले की ग्राम पंचायत सिंगां में आबादी के नजदीक क्रशर स्थापित किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने क्रशर के संचालन से पर्यावरण और जनजीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों और गांववासियों ने जिला उपायुक्त ऊना को शिकायत पत्र सौंपकर क्रशर लगाने के कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव के वार्ड नंबर 5 और 6 के समीप क्रशर स्थापित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि क्रशर लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि क्रशर से निकलने वाली धूल, शोर और अन्य गतिविधियों से पर्यावरण के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और जनजीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाने और सभी आवश्यक दस्तावेजों व अनुमतियों की पुष्टि करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आबादी के नजदीक क्रशर लगाने से ग्रामीणों को परेशानी होने की आशंका है, इसलिए प्रशासन को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए।इस शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक ऊना, एसडीएम हरोली, डीएसपी हरोली, खनन अधिकारी ऊना, एसएचओ टाहलीवाल और बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा के गुटों पर बयानबाजी छोड़ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएं सुक्खू : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के संगठनात्मक गुटों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी सरकार के कामकाज और पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रशासन और मंत्रिमंडल के बीच समन्वय स्थापित करने...

सिंगां में आबादी के पास क्रशर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने डीसी ऊना से की कार्रवाई की मांग

Summer express/ऊना /राकेश-: ऊना जिले की ग्राम पंचायत सिंगां में आबादी के नजदीक क्रशर स्थापित किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने क्रशर के संचालन से पर्यावरण और जनजीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों और गांववासियों ने जिला उपायुक्त ऊना को शिकायत...

विधान सौधा में विस्फोट का फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था। पुलिस के अनुसार,...

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया ‘द स्पॉटलाइट सर्कल : चैप्टर पंजाब’

Summer express, मोहाली | ‘स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम विज्ञापन नेटवर्क, ‘इट्स स्पॉटलाइट’ ने बुधवार देर शाम मोहाली में ‘द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के...

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.