Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधान सौधा में विस्फोट का फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के अररिया जिले के निवासी हजरत अली के रूप में हुई है। वह कुछ महीने पहले काम की तलाश में बेंगलुरु आया था और यहां पाइप से संबंधित काम करता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एआई की मदद से तैयार किया गया संपादित वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में कर्नाटक विधानसभा के मुख्यालय पर विस्फोट होने का दृश्य दिखाया गया, जिससे घटना को लेकर भ्रम फैलने की आशंका थी।

मामले में विधान सौधा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी ने यह वीडियो किस उद्देश्य से साझा किया था।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जी वीडियो तैयार करने और उसे संपादित करने में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधान सौधा में विस्फोट का फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था। पुलिस के अनुसार,...

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया ‘द स्पॉटलाइट सर्कल : चैप्टर पंजाब’

Summer express, मोहाली | ‘स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम विज्ञापन नेटवर्क, ‘इट्स स्पॉटलाइट’ ने बुधवार देर शाम मोहाली में ‘द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के...

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और...

चुनाव के नजदीक ही क्यों आती है याद: बलकौर

समर न्यूज | मानसापंजाब में नशे से जुड़े मामलों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवारों से मिलने का स्वागत किया, लेकिन सवाल उठाया कि नेताओं को ऐसे...

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.