Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सोनोवाल ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाज पर सवार सभी 21 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। मंत्री के अनुसार, नाविकों की सुरक्षा और उनके कुशलक्षेम को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने भी ओमान के बुखा से करीब 11 समुद्री मील पश्चिम में हुई घटना की जानकारी दर्ज की। ‘टाइम्स कुवैत’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के कारण जहाज पर आग लग गई थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया। घटना के बाद टैंकर वहीं रुक गया और चालक दल के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना दी गई।

खाड़ी क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की यह हालिया घटनाओं में से एक है। इससे पहले 16 अक्टूबर को कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी एसटी 3’ पर भी होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी वस्तु से हमला हुआ था। उस जहाज पर 15 भारतीय नाविक सवार थे। उस समय भी सोनोवाल ने सभी भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने और किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी दी थी।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत लगातार व्यावसायिक जहाजों और नाविकों पर होने वाले हमलों की निंदा करता रहा है। भारत ने ऐसे हमलों को कानूनी और नैतिक रूप से अनुचित बताते हुए समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से व्यापार और माल परिवहन को सुरक्षित तथा निर्बाध बनाए रखने की आवश्यकता भी दोहराई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया ‘द स्पॉटलाइट सर्कल : चैप्टर पंजाब’

Summer express, मोहाली | ‘स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम विज्ञापन नेटवर्क, ‘इट्स स्पॉटलाइट’ ने बुधवार देर शाम मोहाली में ‘द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के...

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और...

चुनाव के नजदीक ही क्यों आती है याद: बलकौर

समर न्यूज | मानसापंजाब में नशे से जुड़े मामलों और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीड़ित परिवारों से मिलने का स्वागत किया, लेकिन सवाल उठाया कि नेताओं को ऐसे...

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.