Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस में लौटने के संकेत

समर न्यूज | अमृतसर
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस में लौटने की अटकलें तेज हो गई हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बुधवार को अमृतसर में कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस छोड़ने की बात नहीं कही थी।
उनके मुताबिक, पार्टी से अलग होने की बात पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की ओर से आई थी। उनके इस बयान को पंजाब कांग्रेस में संभावित वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी में उनकी औपचारिक वापसी को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।
नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी प्रभारी सचिन पायलट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में ज्यादातर लोग अच्छे हैं और कुछ लोगों की वजह से पूरे संगठन को गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। उनके इस रुख को पहले पार्टी नेतृत्व के खिलाफ दिए गए बयानों से अलग माना जा रहा है। नवजोत कौर और पंजाब कांग्रेस नेतृत्व के बीच विवाद पिछले साल उस समय गहरा गया था, जब उन्होंने पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कथित लेन-देन संबंधी बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश नेतृत्व, खासकर राजा वड़िंग पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की और अप्रैल 2026 में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) की शुरुआत की थी। बीआरपी ने हाल ही में नवजोत कौर को संगठन की प्रमुख जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था और पंजाब के लिए नया प्रभारी नियुक्त किया था।
इस घटनाक्रम के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें बढ़ गईं। अब कांग्रेस नेताओं की तारीफ और पार्टी छोड़ने से इनकार करने वाले बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दी है।
{सिद्धू की भूमिका पर भी नजर: नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन वह पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। नवजोत कौर पहले कह चुकी हैं कि उनके पति की राजनीतिक वापसी को लेकर उनका अपना दृष्टिकोण है। यह स्पष्ट नहीं है कि नवजोत कौर की संभावित वापसी से सिद्धू की राजनीतिक सक्रियता पर भी कोई असर पड़ेगा या नहीं।
{चुनाव से पहले अहम घटनाक्रम: चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में नेतृत्व और एकजुटता को लेकर चर्चाएं जारी हैं। नवजोत कौर के ताजा बयान से वापसी की संभावनाओं पर बहस जरूर तेज हुई है, लेकिन अंतिम स्थिति कांग्रेस नेतृत्व के फैसले और उनके अगले राजनीतिक कदम से ही स्पष्ट होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

2027 के चुनाव का बिगुल फूंक गए अमित शाह

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान उन्होंने ‘चिट्टे...

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...

शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक

 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर विभाग ने जताई चिंता Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में शिक्षकों के धरने को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच विवाद सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंट्री बलविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शिक्षक संगठन को अपनी मांगों पर चर्चा के लिए वार्ता का समय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.