Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा के गुटों पर बयानबाजी छोड़ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएं सुक्खू : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के संगठनात्मक गुटों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी सरकार के कामकाज और पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रशासन और मंत्रिमंडल के बीच समन्वय स्थापित करने में विफल रही है, जबकि विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के गुटों की चर्चा करने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखनी चाहिए। उनके अनुसार, प्रदेश में सरकार चलाने के बजाय मित्रमंडल को प्राथमिकता दी जा रही है और मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच भी अपेक्षित तालमेल नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की पहचान कल्याणकारी योजनाओं के बजाय विभिन्न सेवाओं पर शुल्क लगाने वाली सरकार के रूप में बनती जा रही है।

उड़ान योजना में केंद्र की भूमिका स्वीकार करें मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष ने उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हवाई सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की योजना है और इसके संचालन में केंद्र का महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वायबिलिटी गैप फंडिंग का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार उपलब्ध करवाती है, जबकि राज्य सरकार की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम होती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस योजना में केंद्र के योगदान को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अनेक कार्यों के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की स्थिति पर उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी करने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार नहीं कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कों की स्थिति अब भी चिंताजनक है, जबकि नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका आरोप है कि लोगों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इलाज के लिए भटकने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

भ्रष्टाचार और भर्ती के नाम पर ठगी के आरोपों पर सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और आउटसोर्स भर्ती से जुड़े मामलों में वसूली के आरोप सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीतिक बयानबाजी में उलझने के बजाय प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने, विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान देना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा के गुटों पर बयानबाजी छोड़ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएं सुक्खू : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के संगठनात्मक गुटों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी सरकार के कामकाज और पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रशासन और मंत्रिमंडल के बीच समन्वय स्थापित करने...

सिंगां में आबादी के पास क्रशर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने डीसी ऊना से की कार्रवाई की मांग

Summer express/ऊना /राकेश-: ऊना जिले की ग्राम पंचायत सिंगां में आबादी के नजदीक क्रशर स्थापित किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने क्रशर के संचालन से पर्यावरण और जनजीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों और गांववासियों ने जिला उपायुक्त ऊना को शिकायत...

विधान सौधा में विस्फोट का फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा के मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था। पुलिस के अनुसार,...

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया ‘द स्पॉटलाइट सर्कल : चैप्टर पंजाब’

Summer express, मोहाली | ‘स्कुका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के एआई-आधारित डिजिटल आउट-ऑफ-होम विज्ञापन नेटवर्क, ‘इट्स स्पॉटलाइट’ ने बुधवार देर शाम मोहाली में ‘द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब की प्रमुख विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया गया, ताकि इस त्योहारी सीजन में कंपनी के...

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला, 21 भारतीय नाविक सुरक्षित

Summer express, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एमटी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर 21 भारतीय नाविक समेत अन्य चालक दल के सदस्य सवार थे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि हमले के बावजूद सभी भारतीय और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.