Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पाइप लाइन बिछाने के लिए 29 नवंबर से 16 जनवरी तक कई मार्ग बंद, नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Shimla, 27 November-:शिमला जल प्रबंधन निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण ढली क्षेत्र के कई लिंक मार्गों पर वाहन यातायात आगामी 29 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित समय अवधि में बंद रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 और 117 के तहत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, शिमला जल प्रबंधन निगम के इंजीनियर-सह-अतिरिक्त महाप्रबंधक (डब्ल्यूडी) द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए विभिन्न सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। निर्धारित अवधि में निम्न मार्ग समय-समय पर बंद रहेंगे:

  • ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से भट्टाकुफर राष्ट्रीय राजमार्ग – 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक
  • ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से सेमेट्री रोड – 15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक
  • ढली टनल (सब्जी मंडी के पास) से ढिंगू माता मंदिर मार्ग – 29 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक

इन मार्गों पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तथा शाम 6:30 से 7:30 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोजाना कार्य समाप्त होने के बाद सड़कों को साफ किया जाए और खुदाई से बनी कीचड़ व मिट्टी को तुरंत हटाया जाए, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे तथा कार्य स्थल पर सुरक्षा संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बिना किसी बाधा के मार्ग दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों को तुरंत सूचना देना अनिवार्य होगा। काम करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि पैदल चलने वालों, खासकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.