Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में दृष्टिबाधितों का उग्र प्रदर्शन, 900 दिन बाद फूटा गुस्सा, CM आवास घेरने की कोशिश

शिमला ,संजू -: राजधानी शिमला में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित बेरोजगारों का धैर्य आखिरकार टूट गया। करीब 900 दिनों से धरने पर बैठे इन प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर सचिवालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया और घेराव का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग बैकलॉग पदों को भरने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की है। जैसे ही वे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

दृष्टिबाधित संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 1995 से 2026 तक लंबित पड़े बैकलॉग पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उनका कहना है कि सरकार अन्य वर्गों के लिए भर्तियां कर रही है, लेकिन क्लास-4 के उन पदों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिनके लिए दृष्टिबाधित योग्य हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में शुरू की गई ‘सहारा योजना’ पिछले करीब 10 महीनों से बंद पड़ी है, जिससे कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रशासनिक खामियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि UDID कार्ड में दिव्यांगता 90 प्रतिशत दर्ज है, जबकि बस पास में इसे केवल 70 प्रतिशत दिखाया जा रहा है, जो गंभीर लापरवाही है।

राजेश ठाकुर ने बताया कि इतने लंबे आंदोलन के दौरान सरकार के साथ केवल एक बार 12 फरवरी 2024 को बैठक हुई थी, जिसमें 29 फरवरी तक समाधान का आश्वासन दिया गया था और विशेष भर्ती मेला आयोजित करने की बात कही गई थी। लेकिन अब अप्रैल 2026 तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

Summer express, नारनौल। नेशनल हाईवे-148बी पर अकबरपुर फ्लाईओवर के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने फरार इनोवा...

ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत छापेमारी : बेरोजगार युवक के घर से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Summer express, यमुनानगर। जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ अभियान के तहत गांव सारन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 10.37 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की, जिससे इलाके में चर्चा का...

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और बेटे को गोली मारने का आरोप

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जवान बेटे को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू...

चीनी उत्पादों की बाढ़ से बढ़ी वैश्विक चिंता, यूरोपीय बाजारों पर बढ़ा दबाव

Summer express, चीन |चीन की बढ़ती उत्पादन क्षमता और सस्ते उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति अब कई देशों के लिए आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यूरोप में चीनी वस्तुओं की लगातार बढ़ती आमद स्थानीय उद्योगों पर दबाव बढ़ा रही है, जिसके चलते यूरोपीय देशों में व्यापार असंतुलन को लेकर चिंताएं तेज...

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी की तपिश, 10 जून तक लू का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.