Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में 108-102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल, सचिवालय के पास 5 दिन का महापड़ाव

Summer express/ शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यूनियन ने सीटू के बैनर तले 132 घंटे की इस हड़ताल का ऐलान किया है, जो 5 अप्रैल रात 8 बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान कर्मचारी शिमला में सचिवालय के समीप पांच दिनों के महापड़ाव पर बैठ गए हैं।

हड़ताल के चलते कई इलाकों में एंबुलेंस सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन के अध्यक्ष सुनील दत्त ने आरोप लगाया कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन के अधीन कार्यरत पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारियों का लंबे समय से शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा है, जबकि उनसे 12-12 घंटे काम लिया जाता है। इतना ही नहीं, ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया जाता।उन्होंने यह भी बताया कि उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला और श्रम विभाग के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। यूनियन के अनुसार, अपनी मांगें उठाने पर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और यूनियन नेताओं का तबादला या उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है।

इसके अलावा ईपीएफ और ईएसआई में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों हिस्से उनके वेतन से ही काटे जा रहे हैं, जिससे हर महीने आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही, पहले जीवीके ईएमआरआई के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के बाद ग्रेच्युटी, नोटिस पे और अन्य बकाया राशि भी नहीं दी गई।कर्मचारियों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि एंबुलेंस सेवाएं सुचारु रूप से बहाल हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.