Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टर की कार चोरी मामले में हरियाणा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

ऊना, राकेश -:ऊना पुलिस ने हाल ही में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान सचिन हीरामेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक सुनार के घर हुई चोरी के आरोपी को होशियारपुर से मात्र 12 घंटे में पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी बरामद की गई।

सचिन हीरामेठ ने बताया कि दूसरी घटना में ऊना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से डॉक्टर की कार चोरी की गई थी। इस मामले में आरोपी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया और चोरी की गई कार को भी बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कार चोरी के बाद जयपुर में भी चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया, जिसे वहां की सीसीटीवी में कैद किया गया। इसके बाद राजस्थान और हरियाणा पुलिस की सहयोग से आरोपी को महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया।पुलिस कप्तान ने कहा कि दोनों मामलों की जांच अभी जारी है और वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने कीमती सामान और वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।इस कार्रवाई के बाद ऊना पुलिस की तेज और कुशल कामकाजी शैली सामने आई, जिससे अपराधियों में डर की भावना पैदा हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए टीम सक्रिय रहेंगे।सचिन हीरामेठ ने यह भी बताया कि पुलिस की निगरानी और समय पर कार्रवाई ने चोरी की वारदातों को तुरंत रोका और चोरी किए गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की। यह कार्रवाई पुलिस की कड़ी मेहनत और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग का नतीजा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.