Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में ही है सैलरी डेफर करने का प्रचलन, अब हिमाचल में भी हो गया है शुरू

Summer,express/मंडी , धर्मवीर -:  पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पाकिस्तान के मॉडल को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार वहां कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन को डेफर करती है ठीक उसी तरह यहां पर भी सुक्खू सरकार कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ-साथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी डेफर कर रही है। 

आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति डगमगाई है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार ही हो रहा है। आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश सरकार बुरी तरह से विफल हुई है। नेताओं और अधिकारियों पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जो आज से पहले कभी नहीं लगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और अब भाजपा का एक मात्र एजेंडा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का ही है।

 चेस्टर हिल मामले पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती करने में लगी हुई है लेकिन अब सबकुछ जनता के सामने आ चुका है। इस मामले में धारा 118 की उल्लंघना के साथ में बेनामी ट्रांजेक्शन होने की भी पूरी संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेवेन्यू सेक्रेटरी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। इन सभी बातों की सीएम को पहले से ही जानकारी थी। लेकिन अब जब सारी बातें सामने आई तो फिर सरकार इसे दबाने में लगी है। भाजपा इस पूरे विषय को जनता के बीच लेकर जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.