Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अप्रैल में सर्दी का कहर—बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन,10 अप्रैल के बाद मिलेगी राहत

Summer express ,/शिमला , संजू -: हिमाचल प्रदेश में इस बार अप्रैल का महीना सर्दियों की याद दिला रहा है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में पिछले एक महीने से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को जनवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद मौसम में सुधार शुरू होगा और 10 अप्रैल से धूप खिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार के मुताबिक इस साल मार्च और अप्रैल के दौरान पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय रहा है। एक के बाद एक कई सिस्टम हिमाचल में पहुंचे, जिससे मौसम लगातार अस्थिर बना रहा। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जबकि तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार ठंडे मौसम और अनुकूल परिस्थितियों के कारण इस बार ओलावृष्टि की घटनाएं भी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। किसानों और बागवानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है।बारिश के आंकड़ों की बात करें तो सिरमौर जिले में करीब 70 मिमी, चंबा में 55 मिमी और मंडी व कुल्लू सहित अन्य क्षेत्रों में 35 से 45 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं लाहौल-स्पीति में लगभग 4 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इस लगातार बारिश और बर्फबारी ने दिन के तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है।

मौसम विभाग ने अगले 12 से 15 घंटों तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि रात के समय बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों—जैसे चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर—में हल्की बर्फबारी जारी रह सकती है।

राहत की बात यह है कि 9 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे सुधार शुरू हो जाएगा। 10 अप्रैल से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

11 अप्रैल के बाद मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिलेगी। हालांकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्के बादल बने रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 और 13 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। कुल मिलाकर, 10 अप्रैल के बाद हिमाचल एक बार फिर गुनगुनी धूप के साथ सामान्य जीवन की ओर लौटता नजर आएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले कांग्रेस का जहाज डूब रहा है

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास दिए जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए...

सेब की MIS खरीद दर ₹12 से बढ़ाकर ₹20 करने की मांग, राठौर बोले——बढ़ती लागत से बागवानी घाटे का सौदा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब की एमआईएस खरीद दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से एमआईएस के तहत सेब की खरीद दर 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि बढ़ती...

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...

नशे के खिलाफ जमीनी लड़ाई जरूरी, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार : अरविंद शर्मा

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोमवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव, प्रदेश की कानून व्यवस्था, नशे की समस्या और हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.