Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में  कांग्रेस का महा-मंथन, राहुल गांधी भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश-: विनय कुमार 

शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। इसी दिशा में 21 से 30 अप्रैल तक धर्मशाला में एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसे संगठन सृजन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इस शिविर में राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को अधिक प्रभावी तरीके से जनता से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान पदाधिकारियों को गांवों में जाकर सीधे संवाद स्थापित करने, जनसमस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संगठन अब पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और कार्यकारिणी का हर स्तर पर समन्वय देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना भी प्राथमिकता है।

संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय बना हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसी तालमेल के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी पंचायती राज चुनावों को बेहद अहम बताते हुए इसे अगले विधानसभा चुनावों का ‘सेमीफाइनल’ करार दिया। उनके अनुसार, इन चुनावों के परिणाम राज्य की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे और कांग्रेस इन चुनावों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य के हालिया बजट पर टिप्पणी करते हुए विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण है, ऐसे में बजट में किए गए प्रावधानों का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा, जिससे कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी।इसके अलावा, आगामी चार नगर निगम चुनावों को लेकर भी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। विनय कुमार ने कहा कि टिकट वितरण में विशेष सावधानी बरती जाएगी और केवल जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा, ताकि किसी भी तरह की आंतरिक कलह से बचा जा सके।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गुटबाजी का शिकार है और उसके नेता आपसी मतभेदों के चलते बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेता वहां अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें खुद नहीं पता कि वे किस गुट के साथ खड़े हैं।कुल मिलाकर, कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करने की कोशिश में जुटी हुई है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.