Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में आग से तबाही: किलोई खास और रुड़की में 34.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Summer express,रोहतक  | रोहतक जिले के किलोई खास और रुड़की गांव में लगी भीषण आग ने किसानों के सपनों को महज 45 मिनट में राख कर दिया। अज्ञात कारणों से भड़की आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप ले लिया और करीब साढ़े 34 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सात किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 15 से अधिक ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को आगे फैलने से रोका गया, जिससे बड़े नुकसान को टालने में आंशिक सफलता मिली।

किलोई खास के किसान सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि जैसे ही आग लगने की खबर मिली, आसपास के किसान तुरंत जुट गए। किसी ने पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने की कोशिश की तो किसी ने ट्रैक्टर चलाकर फायर लाइन बनाई। बावजूद इसके, किलोई खास में 32.5 एकड़ और रुड़की में करीब 2 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।

प्रभावित किसानों में दीपक (11 एकड़), नरेंद्र (9 एकड़), सुरेंद्र और राजेश (4-4 एकड़), प्रकाश (4.5 एकड़) तथा ओमबीर और जोगिंद्र (2-2 एकड़) की गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल की बुवाई की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी छह महीने की मेहनत पर पानी फेर दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे आग पर काबू पाया गया। किसान सभा के पदाधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि तेज हवाओं ने आग को तेजी से फैलाया।

किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन खेतों में आग लगी, वहां से कोई बिजली लाइन नहीं गुजरती, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार किया गया है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिला अग्निशमन अधिकारी ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि खेतों में स्प्रे मशीन सक्रिय रखें, सोलर ट्यूबवेल चालू स्थिति में रखें और फसल को बिजली के तारों के नीचे जमा न करें। आग लगने की स्थिति में तुरंत 112 या 101 नंबर पर सूचना देने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में जिले के भैयापुर, लाढ़ौत, गांधरा, किलोई खास और रुड़की समेत कई गांवों में आग की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.