Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुर्सी नहीं जिम्मेदारी देती है भाजपा: सीएम सुक्खू के बयान पर जयराम ठाकुर का तीखा पलटवार

मंडी, धर्मवीर-:मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बयान पर जोरदार पलटवार किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में कुर्सी की राजनीति नहीं होती, बल्कि पार्टी हाईकमान कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां कुर्सी बचाने की चिंता ज्यादा रहती है, जबकि भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह प्रदेश में किसी कुर्सी के मोह में नहीं, बल्कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की कमान संभाली है, उनका ध्यान विकास कार्यों की बजाय भाजपा पर अधिक केंद्रित रहा है। जयराम ठाकुर ने नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को विपक्ष पर नजर रखने से पहले अपनी सरकार और पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के भीतर ही असंतोष का माहौल है और कई वरिष्ठ नेता खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

जयराम ठाकुर के अनुसार, भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले मुख्यमंत्री को अपने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर भी सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम जनता को राहत मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और पशुपालकों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं।मंडी स्थित मिल्कफेड चक्कर प्लांट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पशुपालकों से दूध तक नहीं खरीदा जा रहा, जिसके चलते उन्हें मजबूरन दूध सड़कों पर बहाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं दूध खरीदा भी जा रहा है तो भुगतान समय पर नहीं हो रहा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और सरकार को प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.