Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला प्लॉट आवंटन मामला: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी

Summer Express,पंचकूला  | हरियाणा सरकार ने पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में वर्ष 2013 में हुए 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन से जुड़े सीबीआई मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दे दी है।

इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फरवरी में राज्य सरकार से कानूनी कार्रवाई की मंजूरी मांगी थी। सरकार ने हुड्डा के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचयूडीए) के तत्कालीन अधिकारियों,पूर्व मुख्य प्रशासक डीपीएस नागल, पूर्व मुख्य वित्त नियंत्रक एससी कंसल और पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बीबी तनेजा के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी है।

अभियोजन की अनुमति मिलने के बाद अब सीबीआई जल्द ही हुड्डा, संबंधित अधिकारियों और प्लॉट आवंटियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले में वर्ष 2021 में चार्जशीट दाखिल कर चुका है, जो सीबीआई की एफआईआर के आधार पर दर्ज की गई थी।

ईडी की जांच में हुड्डा को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। एजेंसी के अनुसार, कथित तौर पर आवंटन प्रक्रिया में नियमों में बदलाव कर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई आवंटी हुड्डा के करीबी या परिचित बताए गए हैं।

आवंटन में गड़बड़ी और सरकारी नुकसान

जांच एजेंसियों के अनुसार, 14 प्लॉटों के लिए कुल 582 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन चयनित आवंटियों में कई आर्थिक रूप से कमजोर और अनुभवहीन पाए गए। प्लॉटों का आवंटन लगभग 6,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया गया, जो बाजार दर से काफी कम था।

आरोप है कि करीब 30.34 करोड़ रुपये मूल्य के प्लॉट मात्र 7.85 करोड़ रुपये में आवंटित किए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। अब इस मामले में सीबीआई की आगामी कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.