Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 10.60 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express,सोनीपत | हरियाणा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फ्री ट्रेनिंग और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 10.60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र के मुंबई निवासी अभिजीत और महेश तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी राहुल शामिल हैं। मुख्य आरोपी राहुल के संबंध दुबई से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत में बड़ा जैन मंदिर क्षेत्र निवासी इशान को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगा गया था। पीड़ित को 4 अक्टूबर 2025 को व्हाट्सएप कॉल के जरिए फ्री ट्रेडिंग सीखने और भारी मुनाफे का ऑफर दिया गया। कॉल करने वाले ने खुद को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़ा पार्टनर बताया और दावा किया कि निवेश पर 20 से 30 प्रतिशत तक रिटर्न मिलेगा तथा नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।

इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और निवेश के लिए लगातार प्रेरित किया गया। भरोसे में लेकर पीड़ित से तीन किस्तों में कुल 10.60 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। बाद में जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

साइबर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, 10 चेकबुक और नौ पासबुक बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के लिए आकर्षित करते थे। गिरोह का सरगना राहुल दुबई से नेटवर्क संचालित करता था और भारतीय बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी।

हरियाणा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या निवेश ऑफर पर भरोसा न करें और किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी तरह जांच करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.