Facebook-f Youtube X-twitter

संदिग्ध हालात में प्रिंटिंग प्रेस में आग, लाखों का नुकसान

अंबाला | अंबाला के महेश नगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक प्रिंटिंग प्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की घटना गोगा माड़ी के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस में हुई, जहां से अचानक धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रिंटिंग गत्ता, कागज और अन्य कीमती सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी सीधे प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग बुझाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ गया।

प्रिंटिंग प्रेस की मालकिन पूजा धीमान ने इस घटना को आगजनी करार देते हुए महेश नगर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोग लंबे समय से उनके प्रिंटिंग प्रेस का विरोध कर रहे थे और इसे मोहल्ले से बाहर स्थानांतरित करने का दबाव बना रहे थे। इस संबंध में एक सप्ताह पहले भी थाने में शिकायत दी गई थी।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दो माह के भीतर प्रिंटिंग प्रेस को मोहल्ले से बाहर स्थानांतरित करने पर समझौता हुआ था। रविवार को वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं, इसी दौरान पीछे से आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express,यमुनानगर । जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश नंबर की अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया...

नारनौल: हड़ताल से चरमराया दमकल विभाग, 60 में से 40 कर्मचारी कार्य से दूर

महेंद्रगढ़  | महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में भीषण गर्मी के बीच दमकल विभाग गंभीर संकट से जूझ रहा है। जिले में तैनात 60 कर्मचारियों में से 40 कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते आग बुझाने की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अब पूरे जिले की जिम्मेदारी केवल 20 नियमित कर्मचारियों...

उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार जाने की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस से...

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप...

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.