Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर सख्त प्रहार, डीजीपी ओपी सिंह का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार, ठगी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ठगी या किसी भी आपराधिक गतिविधि में रंगे हाथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ लंबी विभागीय जांच की प्रक्रिया में समय न गंवाते हुए संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत सीधे सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

डीजीपी ओपी सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस आयुक्तों (सीपी) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि ठग और अपराधी चाहे पुलिस विभाग में हों या समाज में, कानून से कोई भी ऊपर नहीं है और सभी को अपने कृत्यों के लिए जवाब देना होगा।

डीजीपी ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के मामलों में अलग से जांच बैठाने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे मामलों में संविधान द्वारा प्रदत्त विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल चेतावनी नहीं है। बीते दो महीनों में इसी नीति के तहत कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है और ठगी व अपराध में रंगे हाथ पकड़े गए पुलिसकर्मियों को सेवा से हटाया गया है। आगे भी यही नीति सख्ती से लागू रहेगी।

डीजीपी का यह कड़ा रुख पुलिस विभाग की छवि सुधारने और ईमानदार पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संदेश साफ है कि वर्दी में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.