Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में लिव-इन युवती की मौत, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

Summer Express,भिवानी | भिवानी  के शांतिनगर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की मौत से सनसनी फैल गई है। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने युवक और उसके परिवार पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि युवक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बीमारी के चलते मौत होने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, शांतिनगर निवासी अंकित ने बताया कि वह करीब 5-6 साल से साक्षी को जानता था और 1 अप्रैल 2024 से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उसके अनुसार, दोनों के बीच संबंधों से 9 महीने का एक बच्चा भी है। अंकित का कहना है कि साक्षी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी और रोहतक पीजीआई में जांच के दौरान उसे टीबी (तपेदिक) की बीमारी बताई गई थी, जिसका इलाज चल रहा था।

वहीं, युवती के परिजनों का आरोप है कि साक्षी पिछले दो वर्षों से अंकित के साथ रह रही थी। उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध की जानकारी बाद में मिली और उन्होंने कोर्ट में मामला भी दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ मारपीट की जाती थी, उसे ठीक से खाना नहीं दिया जाता था और उसके इलाज में भी लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...

ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथन में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, डिहाइड्रेशन से करीब 20 स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती

Summer express/ऊना,राकेश-:ऊना में हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथन रैली के दौरान करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ कुछ अध्यापिकाओं को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे सुबह करीब 8 बजे से ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.