Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी परमाणु सामग्री सौंपने के लिए तैयार है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्थिति में अपना संवर्धित यूरेनियम दूसरे देश को नहीं देगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने सरकारी टीवी पर बयान देते हुए कहा कि बातचीत के दौरान यूरेनियम ट्रांसफर का मुद्दा कभी उठाया ही नहीं गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वार्ता का उद्देश्य विवाद का समाधान है, न कि ईरान की परमाणु सामग्री को सौंपना।

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर पोस्ट कर दावा किया था कि अमेरिका को वह “न्यूक्लियर डस्ट” मिलेगी, जो कथित तौर पर पिछले साल अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान उत्पन्न हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान के साथ शांति समझौता बेहद करीब है।

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिसके तहत ईरान अपने यूरेनियम भंडार को सौंपेगा और बदले में उसे करीब 20 अरब डॉलर की राहत मिल सकती है। हालांकि, ईरान के ताजा रुख से साफ है कि वह ऐसी किसी भी शर्त को मानने के पक्ष में नहीं है।

ईरानी पक्ष ने यह भी संकेत दिया है कि बातचीत का दायरा अब केवल परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य रणनीतिक मुद्दे भी शामिल हो गए हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौते की राह फिलहाल जटिल नजर आ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...

अमूल की डार्क चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप, शिकायतकर्ता ने की जांच की मांग

न्यू शिमला के संदीप शर्मा ने अमूल और FSSAI से की शिकायत, प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की मांग Summer express/शिमला/ संजू -:लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अमूल की डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की ओर से चॉकलेट में कीड़े...

अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित.. डीए की किस्त पर सरकार को घेरा

गांधी चौक पर जिला भाजपा ने किया कार्यक्रम, कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 52वां जन्मदिन जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी चौक पर मनाया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.