Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी केवल बड़े वित्तीय नेटवर्क के छोटे हिस्से हैं।

सीबीआई के अनुसार, इस घोटाले में डिजिटल फुटप्रिंट्स और दस्तावेजी साक्ष्यों को अहम आधार बनाया जा रहा है, जिससे पूरे साजिशकर्ता नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पपाल पॉल ने बताया कि न्यायिक हिरासत के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गबन की गई राशि को नकद निकालकर अलग-अलग लाभार्थियों तक पहुंचाया गया, जिनमें असली मास्टरमाइंड के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जांच एजेंसियों ने अब तक बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खाते खोलने और सरकारी धन की हेराफेरी जैसे गंभीर खुलासे किए हैं। आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों का इस्तेमाल कर अवैध लेनदेन किया गया।

सीबीआई ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा 23 फरवरी 2026 को दर्ज एफआईआर के आधार पर अपनी अलग एफआईआर दर्ज की है और जांच को आगे बढ़ाया है।

इस मामले में सीबीआई ने हाल ही में छह आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों में अभय कुमार (मोहाली), रिभव ऋषि (पंचकूला), स्वाति, अभिषेक सिंगला, नरेश कुमार और मनीष जिंदल शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले फर्जी खातों में रकम ट्रांसफर करते थे, फिर शेल कंपनियों के जरिए पैसे को कई लेयर में घुमाकर अंत में नकद निकासी करते थे, ताकि पूरे लेनदेन को छिपाया जा सके।

सीबीआई का कहना है कि यह एक संगठित आर्थिक अपराध है, जिसमें बड़े स्तर पर साजिश रची गई है। एजेंसी अब आरोपियों का आमना-सामना कराकर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस घोटाले की शुरुआत हरियाणा स्टेट विजिलेंस की कार्रवाई से हुई थी, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच एजेंसी अब इस पूरे वित्तीय घोटाले के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों को आधार बना रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.