Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मार्ग बदहाल: गड्ढों और धसी सड़क से मंडी–कुल्लू सफर हुआ मुश्किल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी से कुल्लू वाया आईआईटी कमांद होकर जाने वाली सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोग परेशानी में हैं। इस सड़क पर कई जगह गड्ढ़े पड़े हैं और यह इतने गहरे हो गए हैं कि आए दिन वाहनों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है।

 बता दें कि मंडी से कुल्लू वाया कमांद सड़क ही आईआईटी तक जाने का एकमात्र माध्यम है। इतने बड़े प्रतिष्ठित संस्थान तक जाने वाली सड़क की बदहाली से क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के बाद सड़क की दशा सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क के हिस्सों को अस्थाई तौर पर ठीक तो कर दिया गया है लेकिन तारकोल आदि बिछाकर सड़क को पक्का पक्का नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क पर जो गड्ढ़े पड़े हैं उन्हें भी नहीं भरा जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करके इसे दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। वहीं, ग्रामीणों की यह भी मांग है कि सड़क पर पड़े गड्ढों को अस्थायी प्रावधान के साथ तुरंत प्रभाव से भरा जाए और स्थाई समाधान भी जल्द से जल्द किया जाए।

वहीं, जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग पधर मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. विनायक कौशल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तरकोल की कमी के कारण यह कार्य नहीं हो पाया है। तारकोल के आते ही इस कार्य को कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.