Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई थी, जहां वह एक बेंच पर बैठी हुई थी। काफी देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे हिलते-डुलते नहीं देखा और संदेह होने पर जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत कनाडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्क क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और वहां मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं बताया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, अनमोलदीप वर्ष 2021 में पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और वहां चाइल्ड केयर वर्कर के रूप में काम कर रही थी। वह वर्क परमिट पर रह रही थी और हाल ही में उसने अपनी मां को कनाडा बुलाने के लिए विजिटर वीजा के लिए आवेदन भी किया था। परिवार का कहना है कि अनमोलदीप ने कभी किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक परेशानी का जिक्र नहीं किया था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय हो गई है।

मृतका के पिता, सेवानिवृत्त सूबेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा दिलप्रीत सिंह, जो अमेरिका में रहता है, कनाडा पहुंचकर अंतिम औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। परिवार मूल रूप से गांव मानूके का रहने वाला है और शव को भारत लाने की प्रक्रिया एक सामाजिक संस्था की मदद से की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद लुधियाना स्थित परिवार में शोक का माहौल है और परिजन मौत की असल वजह सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...

संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा...

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.