Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP विधायक की पत्नी रेणु गुप्ता का निधन, शोक

अमृतसर | अमृतसर सेंट्रल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का मंगलवार रात निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और लीवर संबंधी समस्याओं तथा कैंसर के कारण उनकी तबियत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

पिछले कई दिनों से उन्हें अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहाँ वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेणु गुप्ता अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी छोड़ गई हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका एक बेटा और बेटी शादीशुदा हैं, जबकि छोटे बेटे डॉ. सारांश गुप्ता अभी अविवाहित हैं। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विधायक डॉ. अजय गुप्ता के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की। शहर में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.