Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

Summer express/फरीदाबाद-:हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कर्मचारियों ने शक से बचने के लिए शराब को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर रखा हुआ था।

यह घटना गांव सोतई स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल की है। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अशोक बामनिया ने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जब वे स्कूल के पीछे बने स्पोर्ट्स रूम में पहुंचे, तो वहां का माहौल संदिग्ध लगा। कमरे में तेज शराब की गंध फैली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो पीटी टीचर रामजीत और लैब असिस्टेंट जितेंद्र गिलासों में कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब मिलाकर पी रहे थे।प्रिंसिपल ने जब इसका विरोध किया और वहां रखी बोतल उठाने की कोशिश की, तो स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान लैब असिस्टेंट जितेंद्र ने आधी भरी शराब की बोतल प्रिंसिपल के ऊपर उड़ेल दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने मौके का वीडियो भी बना लिया और अन्य स्टाफ को बुलाकर पूरी स्थिति दिखाई।जांच के दौरान कमरे में रखे बैग से शराब की दो बोतलें बरामद हुईं, जिनमें एक पूरी भरी हुई और दूसरी आधी भरी हुई थी। प्रिंसिपल के अनुसार, रामजीत करीब डेढ़ साल पहले एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त हुआ था, जबकि जितेंद्र लंबे समय से स्कूल में कार्यरत है। दोनों कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं।

मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस चौकी में दी गई है। वहीं गांव की ग्राम सभा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए दोनों कर्मचारियों के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक जांच समिति गठित की जाएगी और पूरी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.