Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से चलेगी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल के तहत बठिंडा से हरिद्वार के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि सावन के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में हर वर्ष भारी वृद्धि होती है। यात्रियों की लगातार मिल रही मांग और बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे बठिंडा से रवाना होगी और मार्ग में बरनाला, धूरी, पटियाला सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। इससे पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान कांवड़ यात्रा और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टेशन व ट्रेन परिसर में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.