Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों पर रोक, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश

Summer express/चम्बा,मंजूर पठान-: मानसून सीजन को देखते हुए जिला चम्बा में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में सभी संचालकों, एजेंसियों और संबंधित हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।विभाग के अनुसार मानसून के दौरान नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने, भूस्खलन और खराब मौसम की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए रिवर राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग सहित सभी एडवेंचर गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिबंध पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन संचालकों को निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि कोई व्यक्ति या संस्था प्रतिबंध के बावजूद साहसिक गतिविधियों का संचालन करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मानसून अवधि के दौरान प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। विभाग का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। मानसून समाप्त होने के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर एडवेंचर गतिविधियों को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.