Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई।

अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने एनसीसी, बेहतर लैब, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य सुविधाओं को देखते हुए अपने बच्चों का दाखिला इस स्कूल में करवाया था। अब अचानक स्कूल का स्तर घटाने और बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजने के फैसले से उन्हें परेशानी हो रही है।बैठक के दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा कमलेश कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नए माहौल में ढलने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, लेकिन अभिभावक इस बदलाव को लेकर असमंजस में हैं।अभिभावकों ने बताया कि पहले स्कूलों के मर्जर और फिर उन्हें अलग करने के फैसलों ने पहले ही भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी। अब बॉयज स्कूल को हाई स्कूल बना देने से बच्चों की पढ़ाई का क्रम भी प्रभावित होगा, खासकर वे छात्र जो अलग-अलग बोर्ड (HP Board और CBSE) के बीच बदलाव झेलेंगे।

कुछ अभिभावकों ने कहा कि यह स्कूल न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि यहां दिव्यांग बच्चों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में इसका दर्जा घटाना सही नहीं है। उनका कहना है कि स्कूल को अपग्रेड किया जाना चाहिए, न कि डाउनग्रेड।

अभिभावकों की मुख्य मांगें:बॉयज स्कूल को दोबारा सीनियर सेकेंडरी बनाया जाए

पहले से दाखिला ले चुके छात्रों की पढ़ाई उसी स्कूल में जारी रखी जाए

सत्र के बीच ऐसे फैसले लेने से बचा जाए

वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि अभिभावक अपने बच्चों को सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिफ्ट होना होगा, जबकि बॉयज स्कूल अब हाई स्कूल के रूप में संचालित होगा।फिलहाल, अभिभावकों ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.