Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, 27 अप्रैल को नहीं हुआ कोई बदलाव

Summer express, दिल्ली  | देशभर में 27 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट करती हैं, लेकिन आज भी आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है क्योंकि कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में ईंधन के दामों पर पड़ सकता है।

प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर
  • पणजी (गोवा): पेट्रोल ₹95.51, डीजल ₹88.07 प्रति लीटर
  • फतेहाबाद: पेट्रोल ₹97.09, डीजल ₹89.56 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
  • इम्फाल: पेट्रोल ₹99.10, डीजल ₹85.16 प्रति लीटर
  • गुवाहाटी: पेट्रोल ₹93.23, डीजल ₹89.46 प्रति लीटर

हाल के दिनों में कुछ रिपोर्ट्स में ईंधन की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी व्यवधान का वैश्विक बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.