Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में कांग्रेस को झटका: NDPS केस में सजा पाए उम्मीदवार का नामांकन रद्द

Summer express, अंबाला  | नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को अंबाला सिटी के वार्ड नंबर-3 में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार संजीव शर्मा का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों और शपथ पत्रों की जांच में सामने आया कि संजीव शर्मा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में स्थानीय अदालत उन्हें 10 साल की सजा सुना चुकी है। हालांकि उन्होंने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन सजा के आधार पर उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया।

इधर, भाजपा से जुड़े जिला प्रवक्ता हरीश शर्मा, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था, उनका पर्चा भी तकनीकी कारणों से अटक गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की गई है।

संजीव शर्मा का नामांकन रद्द होने पर भाजपा प्रत्याशी आनंद मनी ने इसे कानून की जीत बताया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।

वहीं कांग्रेस ने इस स्थिति के लिए पहले से वैकल्पिक रणनीति तैयार कर रखी थी। संजीव शर्मा ने अपनी पत्नी को कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन करवाया था। अब उनकी पत्नी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगी।

इस घटनाक्रम के बाद वार्ड नंबर-3 का चुनाव और दिलचस्प हो गया है, जहां मुकाबला अब नए समीकरणों के साथ देखने को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की...
Summer Express - Auto Draft

कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव

Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास...
Summer Express - Auto Draft

TMC सांसद के काफिले पर हमले का आरोप, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के बीच आरामबाग से मिताली बाग के काफिले पर कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि...
Summer Express - Auto Draft

प्रीति सुसाइड केस: पति पर प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, यमुनानगर |  28 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध मौत के मामले में नए खुलासों के बाद विवाद गहराता जा रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने पति राहुल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...
Summer Express - धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव, आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव,आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

Summer express -: राहुल चावला , धर्मशाला-:कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार जिलों के करीब 30 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.