Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी।
जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास मिला। करीब तीन वर्ष पहले वह कनाडा गई थी। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इधर, मृतका के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।