Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

TMC सांसद के काफिले पर हमले का आरोप, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के बीच आरामबाग से मिताली बाग के काफिले पर कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।

सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि वह अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी हुगली जिले के गोगहाट इलाके में उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने रास्ता रोककर हमला किया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा बताया। पार्टी का कहना है कि वास्तविकता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा कार्यालय के पास हंगामा किया और उनके समर्थकों पर हमला किया।

घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और संबंधित वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मौके पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके।

सूत्रों के अनुसार, आयोग पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर रहा है और सभी पक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है। चुनावी माहौल के बीच इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि प्रशासन मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में जुटा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.