प्रीति सुसाइड केस: पति पर प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, यमुनानगर |  28 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध मौत के मामले में नए खुलासों के बाद विवाद गहराता जा रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने पति राहुल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल उसे प्रताड़ित करता था और अक्सर मारपीट करता था। मृतका की मां के मुताबिक, राहुल का किसी अन्य युवती से बातचीत को लेकर घर में विवाद रहता था। उन्होंने दावा किया कि घटना से एक दिन पहले भी प्रीति ने फोन कर मारपीट की बात बताई थी। परिजनों का कहना है कि या तो प्रीति को जबरन जहर दिया गया या फिर वह मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या के लिए मजबूर हुई।

वहीं दूसरी ओर, राहुल शर्मा ने अपने बचाव में कहा कि उनके वैवाहिक संबंध सामान्य थे और हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वे कश्मीर और वैष्णो देवी की यात्रा से लौटे थे और उनके बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था।

घटना के दिन राहुल के अनुसार वह काम पर था, तभी बेटे ने फोन कर मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। परिवार की मदद से प्रीति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ सेवन करने की पुष्टि की। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने बच्चों को अपने पास रख लिया है और उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.