Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 158 पोलिंग बूथ तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नूरपुर विकास खंड में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि नूरपुर विकास खंड में कुल 158 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।

इन बूथों के अंतर्गत 52 पंचायतें और 328 वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 4 जिला परिषद वार्ड और 25 पंचायत समिति वार्ड भी आते हैं, जिनमें मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की योजना बनाई गई है।चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने संवेदनशीलता के आधार पर वार्डों का वर्गीकरण भी किया है।अशोक कुमार के अनुसार, 25 वार्डों को संवेदनशील और 23 वार्डों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि 110 वार्ड सामान्य श्रेणी में शामिल हैं।इन सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा से बचा जा सके।

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने हर पोलिंग बूथ पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल प्रभाव से रैम्प निर्माण के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद होते हैं, जिन्हें “मिनी संसद” भी कहा जाता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और योग्य व ईमानदार प्रतिनिधियों का चयन करें। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज,मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज,मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है, जिन्हें...
Summer Express - मंडी नगर निगम के चुनाव में इस बार भाजपा के 11 से अधिक प्रत्याशी बनेंगे पार्षद-विधायक अनिल शर्मा

मंडी नगर निगम के चुनाव में इस बार भाजपा के 11 से अधिक प्रत्याशी बनेंगे पार्षद-विधायक अनिल शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे शहरी निकाय के चुनावों के बीच राजनीतिक दलों की छींटाकशी की राजनीति भी शुरू हो गई हैं। नामांकन के दूसरे दिन मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।  अनिल...
Summer Express - नूरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 158 पोलिंग बूथ तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नूरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 158 पोलिंग बूथ तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नूरपुर विकास खंड में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा...
Summer Express - कांग्रेस प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरे नामांकन, कर्नल संजय शांडिल ने संभाली जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरे नामांकन, कर्नल संजय शांडिल ने संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने आज पूरे जोश और समर्थकों के भारी जनसमूह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान शहर में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह चुनावी बना...
Summer Express - टिकट कटने से नाराज़ अनिल कपूर ने ठोकी ताल,भगवाहन वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा

टिकट कटने से नाराज़ अनिल कपूर ने ठोकी ताल,भगवाहन वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा

Summer express /मंडी, धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भगवाहन वार्ड से टिकट न मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कपूर ने बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने फैसले पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.