Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

Summer express /कांगड़ा, संजीव -: नूरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद सभी प्रत्याशी आज नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने चुनावी रणनीति को भी गति दे दी है।उम्मीदवारों की घोषणा एक अहम बैठक के दौरान की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की। यह बैठक स्वर्गीय आर.के. महाजन के आवास पर आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर चुनाव जीतने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उस समय राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया जब भाजपा के पूर्व पार्षद अश्विनी कुमार अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनावी समीकरण भी बदलेगा।अजय महाजन ने अपने संबोधन में बताया कि कांग्रेस ने नगर परिषद के सभी नौ वार्डों के लिए मेहनती, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों का चयन किया है। उन्होंने स्वर्गीय आर.के. महाजन के योगदान को याद करते हुए कहा कि नूरपुर के विकास में उनका विशेष स्थान रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार कांग्रेस को नगर परिषद में नेतृत्व का मौका नहीं मिला, जिससे विकास कार्यों पर असर पड़ा। लेकिन इस बार यदि पार्टी को जनसमर्थन मिलता है, तो अध्यक्ष पद स्व. आर.के. महाजन के परिवार से देने पर विचार किया जाएगा, ताकि उनके अधूरे कार्य पूरे किए जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.