Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में सफाई व्यवस्था ध्वस्त :  शहर कूड़े के ढेर में तब्दील, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल शहर में बीते एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे हालात बेहद खराब हो गए हैं। नई सफाई एजेंसी द्वारा काम शुरू करने में देरी और नगर परिषद की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण शहर कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। घर-घर से कूड़ा नहीं उठने के चलते लोग मजबूरन मुख्य चौराहों और सड़कों पर कचरा डाल रहे हैं, जिससे हर तरफ गंदगी फैल गई है।

शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हालात बद से बदतर हो चुके हैं। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी शहर में काम करने के बजाय नेताओं और अधिकारियों के घरों पर तैनात हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेका देने में लेन-देन के विवाद के कारण सफाई कार्य ठप पड़ा है और स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है।

वहीं वार्ड-13 के पार्षद अनिल गोसाईं ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान न होने से शहर गंदगी से भर गया है और प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों की भी अनदेखी कर रहा है।

इस पूरे मामले पर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा का कहना है कि पुरानी एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और नई एजेंसी को काम संभालने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि नई गाड़ियां और संसाधन जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पलवल की सफाई व्यवस्था पिछले कई वर्षों से सवालों के घेरे में रही है। पूर्व में सफाई का जिम्मा संभालने वाली कंपनी पर लापरवाही के चलते जुर्माना भी लगाया जा चुका है और पार्षदों द्वारा उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठ चुकी है। इसके बावजूद हालात में खास सुधार नहीं हुआ।

स्वच्छता रैंकिंग में भी पलवल पिछड़ चुका है, जहां 824 शहरों में उसका स्थान 427वां रहा था। नगर परिषद ने शहर की सफाई के लिए करोड़ों रुपये के ठेके दिए, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्तमान में सीमित संसाधनों के सहारे कूड़ा उठान किया जा रहा है, जबकि शहर से प्रतिदिन करीब 110 टन कचरा निकलता है। ऐसे में हर इलाके में कूड़े के ढेर लगे हैं और लोग बदहाल स्थिति से जूझ रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.