Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘मायसा’ से सोलो लीड की चुनौती – क्या कायम रख पाएंगी बॉक्स ऑफिस का जादू?

29 June, 2025

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार और ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान पुख्ता करने में जुटी हैं। ‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली के किरदार से अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने वाली रश्मिका अब पूरी तरह सोलो लीड के रूप में सामने आ रही हैं अपनी नई फिल्म ‘मायसा’ के ज़रिए। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ, जिसमें उनका गंभीर और दमदार लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पिछले कुछ वर्षों में रश्मिका की तीन सुपरहिट फिल्मों– ‘पुष्पा 2: द रूल’ (2024), ‘एनिमल’ (2023), और ‘छावा’ (2025) – ने कुल मिलाकर 3524 करोड़ रुपये की कमाई की। इन फिल्मों में भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित रहा, लेकिन उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए यादगार बनी रही। इन हिट्स के चलते रश्मिका को बॉलीवुड में ‘लकी चार्म’ तक कहा जाने लगा है।

सलमान संग फिल्म ‘सिकंदर’ रही फीकी

हाल ही में ईद पर रिलीज़ हुई सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने चार दिन में सिर्फ 79.5 करोड़ रुपये की कमाई की। आलोचकों ने रश्मिका के किरदार को कमजोर और उनकी हिंदी डायलॉग डिलीवरी को कमजोर बताया, जिससे उनकी परफॉर्मेंस सवालों के घेरे में आ गई।

‘मायसा’ में खुद को साबित करने की घड़ी

अब रश्मिका की अगली फिल्म ‘मायसा’ उनके लिए करियर की अग्निपरीक्षा मानी जा रही है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज़ होगी और इसमें रश्मिका पूरी तरह सोलो लीड में हैं। फिल्म की कहानी, इमोशन और ऐक्शन सब उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमते हैं। पोस्टर को मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि दर्शक उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

यदि रश्मिका इस फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं, तो ‘मायसा’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है – खासकर तब, जब फिल्म पांच भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज़ हो रही है। अब देखना यह होगा कि क्या वह अपनी स्टार पावर को एक्टिंग से जोड़कर बॉक्स ऑफिस पर फिर से कमाल कर पाएंगी।फैंस को उम्मीद है कि ‘मायसा’ से रश्मिका एक बार फिर सबका दिल जीत लेंगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.