Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के सदर बाजार में सांडों का तांडव, वाहन क्षतिग्रस्त, दहशत में व्यापारी ,प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

अंबाला | अंबाला के सदर बाजार इलाके में मंगलवार को दो आवारा सांडों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई ने पूरे बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। सांडों की भिड़ंत के चलते कई मोटरसाइकिलें और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानदारों ने लाठी-डंडों और पानी डालकर सांडों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे काफी देर तक बाजार में उत्पात मचाते रहे।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। हर कुछ दिन में बेसहारा पशुओं का इस तरह से बाजार में घुसकर लड़ना और नुकसान पहुंचाना आम बात बन गई है। उन्होंने बताया कि इस झगड़े के दौरान एक राहगीर को भी चोट आई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर बचाया।

दुकानदारों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। उनका आरोप है कि न तो नगर निगम और न ही पशुपालन विभाग ने इन पशुओं को काबू में करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द बाजार क्षेत्र से हटाया जाए और उनकी व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.