Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत

Summer express, सुन्दर कुंडू, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर सफर कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रही गाड़ी से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे पांचों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक जवान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय वाहन पलवल की ओर से आ रहा था और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है, वहीं मृतक जवानों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ  रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...

लुधियाना में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नियमों का पालन करने वाली साइटों को ही मिलेगी मंजूरी

Summer express, लुधियाना । जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रेत-बजरी की ढुलाई के दौरान नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कई अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.