Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव बाद कोलकाता में हाई अलर्ट: 80 गिरफ्तार, अफवाहों से दूर रहने की अपील

Summer express, नई दिल्ली I पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। खासतौर पर राजधानी कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति की जानकारी दी।

कमिश्नर ने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश होने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। न्यूटाउन इलाके में हुई हालिया घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी टकराव का परिणाम थी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का मानना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर के अनुसार, अब तक कुल 80 लोगों को विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने में जुटी है। उन्होंने दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

जश्न और जुलूस को लेकर भी प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिना अनुमति किसी भी तरह का जुलूस निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही, जश्न के दौरान जेसीबी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोलकाता में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। शहर में सीआरपीएफ की 65 कंपनियां और 240 क्विक रिस्पॉन्स टीमें अलर्ट पर हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस ने दावा किया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और अधिकांश क्षेत्रों में मतदान बिना किसी बड़े विवाद के पूरा हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग झील में मछली उत्पादन बढ़ाने की पहल, विभाग ने छोड़े 13 लाख मछली के बीज

गुलशन धनोआ | देहरा-:पौंग जलाशय (महाराणा प्रताप झील) में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बेही क्षेत्र में मछली के बीज जलाशय में छोड़े। इस दौरान मत्स्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आंचल ठाकुर विशेष रूप से...

आंध्र प्रदेश में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पीछा कर घर में घुसा था आरोपी

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले महिला का पीछा किया और फिर उसके घर में घुसकर उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान...

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Summer express, जालंधर। जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे के समय कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त जन्मदिन की...

ट्रंप को बड़ा झटका: एपस्टीन रिपोर्ट पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मुकदमा खारिज

Summer express, मियामी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। मियामी की एक संघीय अदालत ने शनिवार को ट्रंप की ओर से वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ दायर 10 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे को स्थायी रूप से खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि...

बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण,9 दुकानों से 9,320 रुपये की फल-सब्जियां जब्त

ऊना, राकेश- बाजार में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय टीम ने बाजार में कुल 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 9 दुकानों से कुल 157 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.