Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी को हिमाचल की ज्यादा पीड़ा तो जीएसटी का पैसा करे रिलीज-पंचायती राज मंत्री 

शिमला , संजू -: बीते दिन तेलंगाना में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल  की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते  हुए कहा था कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार  कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही है वही उनके बयान पर सूक्खु सरकार में  पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पलटवार किया है और कहा कि यदि पीएम मोदी को  हिमाचल की इतनी ही पीड़ा है तो जो जीएसटी का पैसा है उसे क्यों नहीं रिलीज कर रही । मोदी पहले काम खुद रोकते हैं और उसके बाद उसकी आलोचना भी खुद ही करते हैं। टीवी पर बैठकर गप्पे मारने से कुछ नहीं होगा अब प्रधानमंत्री देश की जनता को सलाह दे रहे हैं कि सोना न  खरीदे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह उठते ही यह सोचने लगते हैं कि गरीबों को कैसे और गरीब बनाया जाए और कैसे उनका लुटा जाए। अब प्रधानमंत्री ने लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की है जबकि लोगों को शादियां करनी है। लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोना लेते है।करंसी को लेकर पीएम मोदी तो बात करते 55 रुपए से 95 रुपए पहुच गई है।

डॉलर की कीमत आसमान छू रही है और पैसा गिर रहा है इसको लेकर प्रधानमंत्री कोई बात नहीं कर रहे। क्रूड ऑयल के दम तो बड़े नहीं लेकिन यहां पर दाम बढ़ने जा रहे हैं कमर्शियल सेंटर सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं केवल लोगों का ध्यान भटकने के लिए प्रधानमंत्री बयान देते हैं कोरोना में देशभर में लोगों से थालियां बजवाई लेकिन उसे लोग बच्चे नहीं लाखों लोगों की मौत हुई और जो इंजेक्शन करोड़ों के लगवाए गए पूछे अब हार्ट अटैक से लोगों की मौत हो रही है लोग बीमार हो रहे है उसके बारे में कोई बात नही कर रहे है। केवल लोगो का ध्यान भटकाने का काम कर रहे है। 

कमला नेहरू अस्पताल के आईएमसी शिफ्ट करने पर कहा ये 

वही कमला नेहरू अस्पताल के आईएमसी शिफ्ट करने को लेकर लोगों के विरोध पर मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल को डेंटल कॉलेज में शिफ्ट करने पर सरकार विचार कर रही है इसे शिफ्ट करने को लेकर डॉक्टर के साथ भी मुख्यमंत्री ने बैठक की थी और डॉक्टरों के साथ बैठक कर  फैसला लिया गया था। और इसका चंद डॉक्टर विरोध कर रहे हैं और वह लोग हैं जो थोड़ा दूर तक नहीं जा सकते हैं मुख्यमंत्री इसको लेकर गंभीर हैं और सभी संगठनों और लोगों से बातचीत करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेरठ में STP से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

summer express , मेरठ। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास मंगलवार को मलजल शोधन संयंत्र (STP) में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की तेज गंध फैलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। गैस...

पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट के पार, सरकारी थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद होने से बढ़ी परेशानी

summer express, लुधियाना । पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बीच सप्लाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। वहीं सरकारी थर्मल प्लांटों के कई यूनिट बंद होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई इलाकों में...

दिशा सालियन मौत मामले में CBI जांच तेज, सीमा पाहुजा को सौंपी जिम्मेदारी

summer express , मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच आगे बढ़ा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज FIR की जांच की जिम्मेदारी CBI की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में तैनात पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा को सौंपी गई...

जालंधर की बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास...

झीड़ी फ्लाईओवर का निर्माण रहेगा जारी,हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.