Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में पंचायती चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी

अंतिम दिन सबसे अधिक 6606 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे

मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। तीन दिनों तक चली इस प्रक्रिया में जिला भर से भारी संख्या में उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन उम्मीदवारों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 14,648 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से अकेले अंतिम दिन 6,606 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले पहले दिन 3,820 और दूसरे दिन 4,222 नामांकन पत्र जमा हुए थे।

जिला परिषद के 36 वार्डों के लिए कुल 210 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें पहले दिन 54, दूसरे दिन 42 और अंतिम दिन 114 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। वहीं पंचायत समितियों के 267 सदस्य पदों के लिए कुल 1,174 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अंतिम दिन इस श्रेणी में 574 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा करवाए।

ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए भी उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 577 प्रधान पदों के लिए कुल 3,044 नामांकन पत्र दाखिल हुए। पहले दिन 891, दूसरे दिन 834 और अंतिम दिन 1,319 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। उपप्रधान पदों के लिए कुल 2,969 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अंतिम दिन 1,496 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा करवाए।

सबसे अधिक नामांकन ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पदों के लिए हुए। 3,311 वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 7,251 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें पहले दिन 1,934, दूसरे दिन 2,214 और अंतिम दिन 3,103 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को होगा। मतदान के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से आरंभ होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.