Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनोटू पुल हादसे पर सख्त हुए विधायक केवल सिंह पठानिया, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क पर निर्माणाधीन पुल के अचानक ढह जाने की घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मौके का दौरा कर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा और सरकारी धन के उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रशासनिक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया।इस दौरान एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.एम. ठाकुर, नीरज जसवाल तथा एसडीओ बलबीत दयोलिया भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्य और हादसे से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुल निर्माण में बरती जा रही कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी चिंताएं विधायक के समक्ष रखीं। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों को उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि पूरे मामले की तकनीकी जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से पुल के डिजाइन, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण कार्य के दौरान की गई विभागीय निगरानी की गहन समीक्षा करने को कहा है। विधायक ने कहा कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि धनोटू पुल हादसे की जिम्मेदारी तय कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.