Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा की गुटबाजी में फंसा मोक्षधाम का रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -:पलवल जिले के गांव अच्छेजा में मोक्षधाम को जाने वाला रास्ता अब सियासी खींचतान का केंद्र बन गया है। ग्राम पंचायत जहां लंबे समय से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण के प्रयासों में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव और गुटबाजी के चलते इस विकास कार्य को बार-बार रोका जा रहा है। मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और ग्रामीणों ने सीधे तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर विकास कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं।

दरअसल, 8 मई को पलवल लघु सचिवालय में आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष गांव अच्छेजा के सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने श्मशान घाट के रास्ते का मुद्दा उठाया था। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला पर राजनीति करने और सड़क निर्माण रुकवाने के आरोप लगाए थे। इस पर जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के सामने कहा था कि उनका इस रास्ते से कोई लेना-देना नहीं है और प्रशासन चाहे तो तुरंत निर्माण कार्य शुरू करा सकता है।बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर तत्काल सड़क निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि तय समय पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर नहीं पहुंचे और पहले की तरह इस बार भी निर्माण कार्य अधर में लटक गया। इससे गांव में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ प्रभावशाली लोग राजनीतिक संरक्षण के दम पर न केवल श्मशान घाट के रास्ते को रोक रहे हैं बल्कि पंचायत की जमीन और जोहड़ पर भी अवैध कब्जा किए हुए हैं। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने मोक्षधाम, जोहड़ और अन्य पंचायती भूमि पर कब्जा कर रखा है और भाजपा जिलाध्यक्ष उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोगों को हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का समर्थन प्राप्त है।गांव के सरपंच पवन और सरपंच प्रतिनिधि हरिप्रकाश ने कहा कि मोक्षधाम जैसी पवित्र जगह तक जाने वाला रास्ता राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की भेंट चढ़ गया है। उनका कहना है कि ग्रामीण केवल अंतिम संस्कार के लिए सुगम रास्ता चाहते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष की गुटबाजी के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

गौरतलब है कि पलवल भाजपा में लंबे समय से अंदरूनी खींचतान की चर्चा होती रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के बीच मतभेद कई बार सार्वजनिक रूप से सामने आ चुके हैं। गांव अच्छेजा का यह विवाद भी उसी राजनीतिक टकराव का नया उदाहरण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौजूदा सरपंच केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के करीबी माने जाते हैं, जबकि दूसरा पक्ष खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के खेमे से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से अब यह मामला केवल सड़क निर्माण तक सीमित न रहकर भाजपा की अंदरूनी राजनीति का प्रतीक बन गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.