Facebook-f Youtube X-twitter

ऑस्ट्रेलिया में छाया हरियाणा का बेटा, आशीष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

भिवानी |  हरियाणा के भिवानी जिले से ताल्लुक रखने वाले 16 वर्षीय आशीष चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईएसएफ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन किया है। 15 जून को पर्थ में हुए मुकाबले में आशीष ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में आशीष के पिता एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने भी हिस्सा लिया। उन्हें पुरुष बी ग्रेड कैटेगरी में पांचवां स्थान, जबकि ओपन कैटेगरी में 13वीं रैंक प्राप्त हुई। पिता-पुत्र की यह जोड़ी पहली बार एक साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर निशाना साधती नजर आई।

एक परिवार, एक जुनून – निशानेबाजी

राजनारायण पंघाल इससे पहले अपनी बेटी आशिता पंघाल के साथ भी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। आशिता इस खेल के दम पर फिलहाल वेल्स में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। पंघाल परिवार की मां रीना पंघाल भी प्रशिक्षित शूटर हैं, हालांकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग नहीं लिया है।

इस पूरी निशानेबाज परिवार ने भिवानी की लक्ष्य स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अकादमी के कोच सूबेदार प्रदीप बैनीवाल ने बताया कि यह राज्य का पहला परिवार है, जो सामूहिक रूप से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहा है।

26 जून को भारत लौटेंगे आशीष

आशीष और उनके पिता 26 जून को भारत लौटेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां भिवानी में जोर-शोर से चल रही हैं। खेल प्रेमी इस उपलब्धि को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.