Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक पहुंच बनाकर मुख्य सप्लायरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला शिमला के एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस लगातार बैकवर्ड लिंकेज स्थापित कर ड्रग्स नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को तोड़ने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज मुकदमा संख्या 37/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 और 29 में कार्रवाई करते हुए सिद्धांत खागटा निवासी न्यू सेरी रोहड़ू और गौरव कुमार निवासी बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से नाइट्राजेपम टैबलेट्स आईपी 10 एमजी (Nitrosun-10) के 19 पत्ते बरामद किए गए थे, जिनमें कुल 190 प्रतिबंधित गोलियां शामिल थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की गहन जांच की।जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कूरियर के माध्यम से की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने 17 मई 2026 को लखनऊ पहुंचकर आरोपी अहमर ब्रिजास को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वहां केमिस्ट शॉप चलाता था और बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध आपूर्ति कर रहा था। इस मामले में अब ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में 9 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पंजाब निवासी निशान सिंह और गुरप्रीत सिंह के कब्जे से 10.300 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आगे की जांच में पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन के आधार पर पंजाब के फिरोजपुर निवासी आकाशदीप उर्फ आकाश की पहचान मुख्य सप्लायर के रूप में की। इसके बाद शिमला पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को फाजिल्का जिले के जलालाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.