Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज आपदा में बनकर उभरे मसीहा: जवानों की पीठ पर राहत, दिल में हौसला

Mandi, Dharamveer-

सराज घाटी में आई प्राकृतिक आपदा ने न केवल घरों और सड़कों को तहस-नहस कर दिया, बल्कि वे पगडंडियां भी मिटा दीं जो कभी गांवों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया थीं। ऐसे मुश्किल हालात में राहत और बचाव कार्यों में जुटे जवान बिना किसी डर और परवाह के दिन-रात एक ही लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं — प्रभावितों तक हर हाल में मदद पहुंचाना।

भारी भरकम राहत सामग्री पीठ पर लादे, कठिन रास्तों को पार करते हुए ये जवान न सिर्फ लोगों तक राशन और दवाइयां पहुंचा रहे हैं, बल्कि जहां ज़रूरत हो, वहीं इलाज भी दे रहे हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।

250 से अधिक जवान  पूरे सराज क्षेत्र में तैनात

मंडी के डिप्टी कमिश्नर अपूर्व देवगन ने बताया कि वर्तमान में सराज क्षेत्र में 250 से अधिक जवान राहत और बचाव कार्यों में तैनात हैं। इनमें सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, होमगार्ड और हिमाचल पुलिस के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं, जैसे निरंकारी मिशन, भी सहयोग कर रही हैं।

घर-घर जाकर पहुंचा रहे राहत सामग्री

कुल्लू से 46 जवानों की टुकड़ी के साथ सराज पहुंचे आइटीबीपी के असिस्टेंट कमांडर व मेडिकल ऑफिसर डॉ. रवनीश पराशर ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक ले जाना है। हर रेस्क्यू मिशन में जवान अपने साथ जरूरी सामान जैसे राशन, दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सा किट लेकर जा रहे हैं। जहां ज़रूरत हो, वहीं स्वास्थ्य जांच की जा रही है और गंभीर मामलों में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

डॉ. पराशर कहते हैं, “दुख की इस घड़ी में लोगों का सहारा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी मदद से वंचित न रहे।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.