Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से पर्यटक राहत के बजाय उमस और गर्म हवाओं से परेशान नजर आ रहे हैं।

गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने धर्मशाला और मैक्लोडगंज को ठंडे मौसम के लिए चुना था, लेकिन यहां का तापमान भी 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कई पर्यटकों ने कहा कि शिमला और मनाली की तुलना में धर्मशाला अब ज्यादा गर्म महसूस होने लगा है।वहीं पर्यटन सीजन पूरे उफान पर है। होटल कारोबारियों के अनुसार मैक्लोडगंज में होटल ऑक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले आईपीएल फर्स्ट क्वालीफायर मैच के चलते होटल बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है। कारोबारियों का मानना है कि मैच के दौरान ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।हालांकि पर्यटकों को एक और बड़ी परेशानी धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाली खराब सड़क से हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और सफर असुविधाजनक बन गया है।

उधर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा  की मौजूदगी के चलते भी मैक्लोडगंज में श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। मई और जून के पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ से पर्यटन कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.