Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण को मिला हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार.. बनीं पहली भारतीय

4 July, 2025

दीपिका पादुकोण एक बार फिर भारत के लिए गर्व की वजह बनी हैं। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें प्रतिष्ठित हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा और संस्कृति का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करने के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के साथ दीपिका इस सम्मान को पाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय कलाकार बन गई हैं।

दीपिका का नाम अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, डेमी मूर और अन्य वैश्विक सितारों के साथ इस साल की वॉक ऑफ फेम लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।2018 में टाइम मैगजीन की ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की लिस्ट में शुमार होने के बाद, उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने वाली वह पहली भारतीय बनी थीं। इसके साथ ही लुई विटॉन और कार्टियर जैसे दुनिया के लग्जरी ब्रांड्स ने भी दीपिका को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।

आने वाले समय में दीपिका कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, जिनमें एटली की अगली फिल्म भी शामिल है। ग्लोबल स्टेज पर भारत की आवाज़ बनने वाली दीपिका लगातार अपने अभिनय और व्यक्तित्व से नई मिसाल कायम कर रही हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.