Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ED और IT के रडार पर, फर्जी CLU और टैक्स चोरी की जांच तेज

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। फर्जी कागजातों से सीएलयू, प्रोजेक्ट में हवाला और अज्ञात स्रोतों से निवेश और इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी की चोरी के मामले में मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ईडी और इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं। इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट के कागज खंगाले जाने शुरू हो गए हैं। गड़बड़ियां मिलने पर इन बिल्डरों के सीएलयू भी रद्द किए जा सकते हैं। केंद्रीय एजेंसियों को इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट में भारी अनियमितताएं मिली हैं।

ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन बिल्डरों ने गलत तरीके से सीएलयू हासिल किया था। सीएलयू के लिए जमीन के जो कागजात दिखाए गए उनमें फर्जी हस्ताक्षर हैं। कई जमीन मालिकों ने साफ इन्कार किया है कि उन्होंने अपनी जमीन बिल्डर को दी ही नहीं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से उन लोगों को भी समन किया जा रहा है जिनकी जमीन प्रोजेक्ट के लिए वास्तविक तौर पर खरीदी गई। इन लोगों को किए गए भुगतान की जानकारी भी ली जा रही है।

ईडी मोहाली के एक बड़े बिल्डर की गिरफ्तार भी कर चुकी है। सनटेक और आल्टिस बिल्डर पर ईडी ने रेड की थी। सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य बिल्डर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। मोहाली के बड़े बिल्डर का खाते आयकर विभाग भी खंगाल रहा है। सुषमा बिल्डर, मारबेला के साथ साथ मोहाली सिटी सेंटर, पीसीएल, जनता लैंड डेवलपर का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विदेशी फंडिंग की जांच

मोहाली के प्रोजेक्ट्स में विदेशी फंडिंग की भी जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उन प्रोजेक्ट्स में गैंगस्टर और नेताओं का अनैतिक तरीके से जमाया गया पैसा तो नहीं लगा। कुछ प्रोजेक्ट्स में बड़े पुलिस अधिकारियों के निवेश की जानकारी भी केंद्रीय एजेंसियों को मिली है।

मोटी पेनाल्टी की तैयारी

मोहाली के बिल्डर जीएसटी की चोरी भी कर रहे है। कई बिल्डरों ने रेरा की मंजूरी आने से पहले कमर्शियल साइट्स बेच दी तो कुछ ने रेजिडेंशियल साइट को बाद में कमर्शियल में तब्दील करवा लिया लेकिन जीएसटी का भुगतान नहीं किया। ऐसे बिल्डरों पर अब मोटी पेनाल्टी लगाई जा रही है।

अफसरों पर भी शिकंजा

ईडी अब सरकारी अफसरों और भी शिकंजा कसने जा रही है। गमाडा कट उन सभी अफसरों की लिस्ट ईडी ने मांगी है जिन्होंने मोहली में इन 10 बिल्डरों के प्रोजेक्ट का सीएलयू किया। सीएलयू के लिए जमा करते गये दस्तावेज भी ईडी ने मांगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.